फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड निवासी अंतरराज्जीय अफीम तस्कर व पिहोवा निवासी युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए-टू पुलिस ने बलवंती मोड़ क्योड़क से एक अंतरराज्जीय अफीम तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। झारखंड निवासी आरोपी की बाइक के एयर क्लीनर में छुपाकर रखी गई 2 किलो 100 ग्राम अफीम बरामद की गई है।। झारखंड निवासी तस्कर की मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई। इसके साथ ही इस मामले में पिहोवा निवासी एक आरोपी को काबू किया गया।
विज्ञापन

एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर सोमवीर की अगुवाई में एएसआई प्रदीप कुमार, एसआई रणजीत सिंह, एसआई नत्थूराम, एसआई जयकरण, एचसी कमलजीत, एचसी प्रभात, सिपाही निर्मल सिंह व कांस्टेबल जयवीर सिंह की टीम द्वारा गुप्त सूचना मिलने पर बलवंती मोड़ क्योडक़ पर नाका लगाया गया। वहां पर कुछ देर बाद कैथल से पिहोवा जा रहे एक बाइक चालक को रुकने का संकेत किया गया। चालक द्वारा वापस भागने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस टीम द्वारा सुरेंद्र यादव निवासी मैराग खुर्द सिजुआ जोगरिया जिला छतरा झारखंड को काबू कर लिया गया। जब बाइक की तलाशी ली गई तो मोटरसाइकिल की सीट नीचे एयर क्लीनर से पॉलिथिन में छुपाई गई 2 किलो 100 ग्राम अफीम बरामद हुई।
थाना सदर में मामला दर्ज करके आरोपी सुरेंद्र को एएसआई दलशेर सिंह द्वारा गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ की गई। इस दौरान आरोपी ने कबूला कि यह अफीम वह गुरुदेव कालोनी पिहोवा निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरु के पास सप्लाई करने के लिए लाया था। आरोपी ने बताया कि वह इससे पहले भी गुरप्रीत के पास कई बार अफीम सप्लाई कर चुका है। एसपी ने बताया कि पुलिस आरोपी गुरप्रीत सिंह को उसके मकान नजदीक से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी गुरप्रीत का एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, जबकि आरोपी सुरेंद्र न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें