फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल पुलिस ने यूपी के बरेली से दो अफीम तस्कर काबू किए

विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी नारकोटिक सेल ने रिमांड पर अफीम तस्कर से मिली जानकारी के बाद कैथल पुलिस के साथ यूपी के बरेली में छापेमारी कर दो मुख्य तस्करों को काबू कर 35 हजार रुपये बरामद किए।
विज्ञापन

बता दें कि कैथल पुलिस द्वारा पंजाब निवासी 3 नशा तस्करों को काबू करके उनके कब्जे से 1.830 किलो अफीम बरामद की थी। एंटी नारकोटिक सेल द्वारा एक आरोपी तरनवीर सिंह उर्फ लक्की निवासी डेरा गोविंद नगर अजीमगढ़ का पुलिस रिमांड हासिल किया गया था, जबकि शेष दो आरोपी अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए थे। एंटी नारकोटिक सेल के एएसआई बलराज सिंह तथा एसआई बलजीत सिंह की टीम द्वारा आरोपी तरनवीर को साथ लेकर 22 सितंबर को बरेली यूपी में दबिश देकर मुख्य तस्कर अवधेश निवासी मिल्क मजारा जिला बरेली तथा कादिर अहमद उर्फ मिंया बिशारतगंज जिला बरेली उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से 35 हजार रुपये बरामद किए । तीनों आरोपी 23 सितंबर को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें