फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बिजली मोटर चोरी मामले में गिरफ्तार

Sun, 08 Mar 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। थाना ढांड क्षेत्र के गांव कौल में मकान से बिजली की मोटर चोरी करने के मामले में सीआईए-1 पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि गांव कौल निवासी एकलव्य की शिकायत के अनुसार ज़ब वह 5 मार्च की सुबह उनके गांव स्थित पुराने मकान पहुंचा तो ताला तोड़कर चारा काटने वाली मशीन पर लगी 2 एचपी की बिजली मोटर चोरी मिली। थाना ढांड में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत की अगुवाई में एचसी पवन कुमार की टीम ने करते हुए आरोपी गांव कौल निवासी गुरमीत उर्फ मितु को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा मोटर बरामद कर ली गई। आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें