फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: झूठी लूट बता रुपये हड़पने में गिरफ्तार

Sun, 30 Mar 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। चालक की ओर से लूट की झूठी वारदात बताकर 1.09 लाख रुपये हड़पने के मामले में सीआईए-वन पुलिस ने एक आरोपी काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि धनौरी निवासी महाबीर सिंह ने शिकायत दी थी कि उनकी गांव में ही खल मिल है। मिल में पिकअप गाड़ी किराए पर लगी हुई है। इस पर करीब छह महीने से धर्मबीर चालक का काम करता है।

धर्मबीर मिल में तैयार की गई खल को दूसरे जिलों में छोड़ कर आता है। 27 मार्च को धर्मबीर गाड़ी में खल लोड कर अंबाला गया था। वहां खल उतारने के बाद वह वापस आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पास मिल के 1.09 लाख रुपये थे। दोपहर के समय धर्मबीर ने मिल के मैनेजर दीपक को फोन किया कि कैथल वाटर पार्क के पास गाड़ी में आए दो युवकों ने उसकी पिकअप गाड़ी को रुकवा लिया और उसकी आंखों में मिर्च डालकर नकदी छीन ली। उसे बाद में पता चला कि चालक ने यह झूठी कहानी बनाई थी और उनके रुपये स्वयं हड़प गया है। सदर थाने में मामला दर्ज कराया गया था। प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए-वन प्रभारी एसआई पारस की टीम ने मामले की जांच करते हुए धनौरी निवासी आरोपी धर्मबीर को काबू कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि उसने रुपये हड़पने के लिए लूट की झूठी कहानी रची थी।

आरोपी के कब्जे से हड़पे गए 1.09 लाख रुपये बरामद कर लिए गए। आरोपी शनिवार को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें