फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कार खरीदने के नाम पर ठगी में गिरफ्तार

Wed, 11 Jun 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कार खरीदने के बहाने लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को कैथल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना सदर पुलिस की टीम, पीएसआई दीपक कुमार के नेतृत्व में, इस मामले की जांच करते हुए जींद के गांव डोहाना खेड़ा निवासी आरोपी विक्रम को काबू में लिया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव पाडला निवासी प्रवीण ने शिकायत में कहा था कि वह अपनी क्विड कार बेचना चाहता था, जिसे उसने ओएलएक्स पर पोस्ट किया था। करीब डेढ़ महीने पहले एक अज्ञात कॉल आया, जिसमें खुद को विक्रम बताने वाले व्यक्ति ने गाड़ी में रुचि दिखाई। मोल-भाव के बाद गाड़ी की कीमत 1,46,000 रुपये तय हुई।
विज्ञापन


प्रवीण के अनुसार, आरोपी 28 फरवरी 2025 को उसके घर पहुंचा, चाय पी और फिर पंजाब नेशनल बैंक का 1.46 लाख रुपये का चेक सौंप दिया। इसके साथ ही उसने आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक शपथ पत्र भी दिया। कागजात देखकर विश्वास में आए प्रवीण ने गाड़ी सौंप दी। जब प्रवीण ने चेक बैंक में जमा कराया, तो भुगतान नहीं हुआ।

पहले से कई जिलों में धोखाधड़ी के मामले दर्ज ः जांच में सामने आया कि आरोपी विक्रम पूर्व में भी धोखाधड़ी के एक मामले में जिला भिवानी जेल में बंद था। इस मामले में न्यायालय द्वारा प्रोडक्शन वारंट जारी कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। आरोपी पर हिसार, दादरी, झज्जर, हांसी और कैथल में भी ठगी के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पांच फर्जी स्टैंप और पांच फर्जी अंडरटेकिंग लेटर भी बरामद किए हैं। ठगी में इस्तेमाल की गई क्विड गाड़ी पहले ही बरामद की जा चुकी है। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें