फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चोरीशुदा आभूषण खरीदने में गिरफ्तार

Wed, 17 Jul 2024 06:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। घर से नकदी व आभूषण चोरी करने के मामले में पुलिस ने चोरीशुदा आभूषण खरीदने वाले आरोपी को काबू किया है। सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह की अगुवाई में एचसी बिजेंद्र सिंह की टीम ने गांव गंवा बहार जिला संभल यूपी निवासी आरोपी धर्मेश को गिरफ्तार कर लिया है।

हुड्डा सेक्टर 19 निवासी केहर सिंह ने शिकायत दी थी कि उनका परिवार 23 मार्च को बेटी के घर मोहाली गया हुआ था। 30 मार्च को चोरी की सूचना मिली। थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया। उक्त मामले में पुलिस ने पहले ही दो अन्य आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है। आरोपी धर्मेश चोरी के किसी अन्य मामले में जिला जेल में बंद था। जिसकी उपरोक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए अदालत के मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गये थे। आरोपी धर्मेश यूपी में सुनार की दुकान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसने उपरोक्त मामले में चोरी हुए आभूषण अन्य आरोपियों से खरीदे थे। आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करने के बाद न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें