फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार लूट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्तेदार की बारात से 25 दिसंबर को गाड़ी से परिवार सहित लौट रहे निसिंग निवासी युवक से देवबन नहर पुल पर अज्ञात व्यक्तियों ने गाड़ी लूट ली थी। मामले में पुलिस ने तीन आरोपी पकड़े हैं, जिनमें एक किशोर भी शामिल है। आरोपियों की पहचान 31 वर्षीय सोनू, 27 वर्षीय रमेश उर्फ मकड़ू बडनपुर जिला जींद व वहीं के 17 वर्षीय आरोपी के रूप में हुई है। आरोपियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि इनका एक गिरोह है। इसके सदस्य करीब 5-6 वर्ष से फाइनेंस की गाड़ियों की किश्तें टूटने पर इस प्रकार के वाहन बैंकों को रिकवर करवाने का काम करते थे। इसकी एवज में उन्हें कमीशन मिलता था, लेकिन अधिक पैसा कमाने के लिए किश्तें टूटी हुई गाड़ियों को मौके पर नकदी की मांग पूरी न होने पर लूट लेते थे। बाद में उसे औने-पौने दाम में बेच देते थे। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त की गई गाड़ी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि निसिंग जिला करनाल निवासी मनोज कुमार अपनी रिश्तेदारी में गांव हाबड़ी आया हुआ था। लौटने के दौरान गांव देवबन नहर पुल के पास पीछे से आई गाड़ी ने ओवरटेक करके रोक लिया। गाड़ी से उतरे 3 युवक कहने लगे कि यह गाड़ी फाइनेंस की है, यह गाड़ी हमें दे दो। इस पर मनोज कुमार ने उनको स्टे के आर्डर दिखाए तो युवकों द्वारा गाड़ी छोड़ने की एवज में 10 हजार रुपये की मांग की। इसके पूरा न होने पर तीनों युवक गाड़ी लूटकर फरार हो गए। एसपी ने बताया कि सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर अनूप सिंह की अगुवाई में एसआई कश्मीर सिंह, हेडकांस्टेबल तरसेम कुमार व एचसी मनीष कुमार की टीम द्वारा आरोपी सोनू, रमेश उर्फ मकड़ू व किशोर आरोपी को गांव बडनपुर से काबू कर लिया। आरोपी सोनू ने कबूला कि वह पहले हरियाणा से गुजरात व पंजाब में शराब तस्करी भी करता था, जिसमें उसके खिलाफ कई मामले दर्ज है, जिनमें वह अभी तक पकड़ा नहीं गया है। आरोपियों के खिलाफ 30 अक्टूबर को मनोज इस्माइलपुर जिला जींद से 5 हजार रुपये नकदी व मोबाइल फोन छीनने, 24 दिसंबर को नूह में एक युवक से गाड़ी छीनने में असफल होने पर नकदी छीनने के अतिरिक्त लूट, छीना-झपटी, मारपीट, चोरी, फिरौती मांगने, जान से मारने की धमकी सहित काफी मामले दर्ज है।
एसपी ने बताया कि किशोर को बाल सुधार गृह व सोनू को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जबकि तीसरे आरोपी रमेश का लूटी गई गाड़ी की बरामदगी के लिए 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें