पुलिस द्वारा अलग-अलग मामलों में आरोपियों को काबू कर तीन देशी पिस्तौल बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर सोमबीर की अगुवाई में हेडकांस्टेबल नरेश कुमार की टीम जींद रोड पर किठाना के पास संजीव उर्फ संदीप अलेवा जिला जींद को काबू किया गया। उसके कब्जे से 12 बोर का अवैध देशी पिस्तौल मिला।
दूसरे मामले मामले में अपराध शाखा-2 के हेडकांस्टेबल प्रभात कुमार की टीम द्वारा नया बस अड्डा रेलवे फाटक के पास जसबीर सिंह कौथ कलां जिला हिसार को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी से 12 बोर का देशी कट्टा बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान खुलाशा हुआ कि यह पिस्तौल उसे भूपेंद्र कौथ कलां ने दी है, जो इस समय बस स्टैंड पर मौजूद है। पुलिस द्वारा आरोपी भूपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने बताया कि यह पिस्तौल उसने अपने गांव निवासी नरेश से खरीदी थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए आरोपी भूपेंद्र का एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। इसके अलावा एक रोडवेज बस से भी पुलिस द्वारा एक पिस्तौल बरामद की गई है, जिसे अज्ञात व्यक्ति बस में छोड़कर भाग गया।