फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर ठेकेदार की गाड़ी लूटने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर बनाने वाले ठेकेदार की गाड़ी लूटने के मामले में सीआईए-1 पुलिस द्वारा 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। उनके कब्जे से लूटी गई गाड़ी व वारदात में प्रयुक्त गाड़ी, मोबाइल व लेवल मशीन बरामद की गई है। सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने बताया कि विकास कुमार रामगढ़ पांडवा ने गांव अटैला में खनौरी माइनर नहर बनाने का ठेका लिया हुआ है। 14 दिसंबर की रात करीब 10:30 बजे वह गाड़ी में अटैला से संगतपुरा जा रहा था। रास्ते में उसने लघुशंका के लिए गाड़ी रोकी। इसी बीच एक गाड़ी से तीन युवक और मारपीट करके उसकी गाड़ी लूटकर फरार हो गए। उसका मोबाइल फोन व लेवल करने वाली मशीन भी गाड़ी में थी। सीआईए-1 पुलिस के एसआई विजेंद्र सिंह व एचसी तरसेम की टीम द्वारा मामले में गांव रसुलपुर से आरोपी अजय उर्फ अज्जू, सोनू व मुल्तान उर्फ ताना अटैला को लूटी गई गाड़ी सहित काबू कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई लेवल मशीन सहित मोबाइल बरामद कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूला कि पुलिस गिरफ्त से बचाव के लिए उन्होंने मोबाइल फोन को जला दिया था। इस दौरान आरोपियों से गांव नौच में आरोपियों की गाड़ी भी बरामद कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें