फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 31 साल पहले फायरिंग कर पेट्रोल पंप मालिक को लूटने के आरोपी को गिरफ्तार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने कलायत क्षेत्र में 31 साल पहले पेट्रोल पंप मालिक को गोली मार कर 7500 रुपये व कार लूटने के मामले में एक व्यक्ति को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि घटनाक्रम के अनुसार 27 फरवरी 1990 को नरवाना निवासी योगेश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनके कलायत में 2 पेट्रोल पंप हैं। 26 फरवरी 1990 की शाम वह चचेरे भाई शशी के साथ कार से नरवाना जा रहे थे। एक व्यक्ति ने कलायत से नरवाना तक की लिफ्ट मांगी। गांव शिमला क्षेत्र में गाड़ी पहुंचने पर अचानक शशी की कनपटी पर पिस्तौल तानकर गाड़ी साइड में करवाके रुकवा ली, इस दौरान योगेश उसका इरादा भांपकर भागकर खेत में छिप गया। घटनास्थल के पास पहले से ही दो युवक बाइक के लिए खड़े थे। उन लोगों ने मिलकर शशी से 7500 रुपये व उसकी घड़ी लूट ली, तथा उस पर दो गोलियां दागने के बाद भाग निकले। शशी को एक गोली छाती में तथा दूसरी बाजू में लगी, जिसे योगेश द्वारा उपचार के लिए जीएच नरवाना दाखिल करवाया गया।
इस मामले में आरोपी बलवान निवासी कंवारी थाना सदर हांसी तथा हरदेवा उर्फ भीरा निवासी संदलाना थाना नारनौंद को गिरफ्तार किया था। उनका तीसरा साथी मंगल सिंह उर्फ मंगला निवासी हनीडहरा जिला आजमगढ़ उत्तर प्रदेश फरार चल रहा था। 1 अगस्त 1990 को आरोपी मंगल न्यायालय द्वारा उद्घोषित अपराधी करार दे दिया गया।
विज्ञापन

इसी बीच 24 फरवरी 2017 को आरोपी मंगल की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई थी। सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर सोमवीर की अगुवाई में सहायक उपनिरीक्षक दलशेर सिंह, एचसी नरेश, कांस्टेबल राकेश व सिपाही निर्मल सिंह की टीम द्वारा लखनऊ के सरोजनी नगर से मंगल सिंह को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें