एंटी नार्कोटिक सेल और सीआईए-3 गुहला पुलिस ने गांव दाबन खेड़ी में नशा तस्कर को काबू कर लिया। जिसके कब्जे से लगभग एक लाख रुपये मूल्य की 20.6 किलो डोडा पोस्त बरामद की गई। मुख्य नशा स्पलायर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पंजाब को रवाना हो चुकी है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी नार्कोटिक सेल के सबइंस्पेक्टर बलजीत सिंह, एसआई जोगेंद्र सिंह, हवलदार राज सिंह व एचसी राजेश कुमार की टीम और सीआईए-3 गुहला के एसआई कृष्ण कुमार व सिपाही मनोज कुमार को सूचना मिली कि विरेन्द्र सिंह पुत्र लखविन्द्र सिंह वासी डेरा दाबणखेड़ी नशीला पदार्थ डोडा पोस्त बेचने का धंधा करता है। पुलिस ने विरेंद्र सिंह के डेरा दाबणखेड़ी उसके मकान के पास पहुंची, जहां पर उसे एक कट्टे के साथ काबू कर लिया। कट्टे में से 20 किलो 600 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी से पूछताछ के दौरान उसको नशा सप्लाई करने वाले पंजाब निवासी आरोपी की पहचान कर ली गई, जिसकी गिरफ्तारी के लिए आरोपी का रविवार को न्यायालय से एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।