संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। मार्केट कमेटी के नवनियुक्त प्रधान शमशेर सैनी व उपाध्यक्ष विक्रम मुंजाल अंकुर ने शनिवार को अनाज मंडी का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आढ़तियों, किसानों व व्यापारियों से मुलाकात कर मंडी की मौजूदा व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
प्रधान शमशेर सैनी ने मंडी में लिफ्टिंग व्यवस्था, सफाई, पानी की उपलब्धता, तुलाई व्यवस्था और किसानों की सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी और सभी कार्य समयबद्ध व पारदर्शी तरीके से करवाए जाएंगे। उपाध्यक्ष विक्रम मुंजाल अंकुर ने भी मंडी में सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि मंडी परिसर में स्वच्छता व सुविधा का माहौल बनाए रखना हमारी पहली जिम्मेदारी है।
दोनों पदाधिकारियों ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में आने वाले किसानों को सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराई जाए ताकि अनाज मंडी का कार्य सुचारू व व्यवस्थित ढंग से चलता रहे। इस अवसर पर भाजपा के सीवन मंडल अध्यक्ष प्रवीण रसूलपुर, अनाज मंडी एसोसिएशन के पूर्व प्रधान कृष्ण गर्ग काका, जितेंद्र सरदाना व विनोद बंसल सहित कई अन्य आढ़ती मौजूद रहे।