फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दौड़ में अर्पिता और मनप्रीत को मिला पहला स्थान

Fri, 22 Mar 2024 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय पूंडरी में वीरवार को 37वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। इस दौरान 100 मीटर दौड़ में अर्पिता और 200 मीटर दौड़ में मनप्रीत ने प्रथम स्थान हासिल किया।

वीरवार को कार्यक्रम का शुभारंभ काॅलेज प्राचार्या डाॅ. मधुबाला ने ध्वज फहराकर किया उसके बाद उसने मार्च पास्ट की सलामी ली। इस मौके पर छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल हमारे लिए उतने ही जरूरी है, जितनी की शिक्षा। हमारे देश की महिला खिलाडिय़ों ने विश्व स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है, यही वजह है कि अब महिलाएं भी खेलों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही हंै।
विज्ञापन


उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे खेलों में हिस्सा जरूर लें। खेल प्राध्यापिका डाॅ. प्रेमलता ने बताया कि प्रतियोगिता में 200 मीटर, 100 मीटर दौड़ के साथ, चाटी रेस (मटका दौड़), थ्री लेग रेस व बैक रेस प्रमुख रहे।

उन्होंने बताया कि 100 मीटर दौड़ में अर्पिता ने प्रथम व मुस्कान ने दूसरा तथा मनप्रीत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर रेस में मनप्रीत ने प्रथम व अर्पिता ने दूसरा तथा नैना ने तीसरा स्थान हासिल किया। चाटी रेस में नीलम ने प्रथम,कर्मजीत ने दूसरा तो वहीं पार्वती ने तीसरा स्थान हासिल किया। सैक रेस में नैना ने प्रथम, मुस्कान ने दूसरा व मीनू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। थ्री लैग रेस में अंजली व मीनू ने प्रथम, लक्ष्मी व नैंसी ने दूसरा तथा पूजा व हेमलता ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


इसी तरह अन्य प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने प्रथम, द्वितीय व तीसरा स्थान हासिल किया। बीकाम द्वितीय वर्ष की मनप्रीत को बैस्ट एथलीट चुना गया। विजेता खिलाडिय़ों को प्रधानाचार्या ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता में मंच संचालन डाॅ. निधि व सोनिया ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें