फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति बहाली के बाद लौट गए जांबाज

Fri, 26 Feb 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों तथा स्कूली विद्यार्थियों ने सेना की टुकड़ियों को भाव पूर्ण विदाई दी। सेना की तीन टुकड़ियां जिले में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गत 19 फरवरी को कैथल पहुंची थी। जिला प्रशासन के अधिकारियों तथा स्कूली विद्यार्थियों ने आंदोलन के दौरान सेना द्वारा प्रशासन को कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।

इस दौरान प्रिंट व इलैक्ट्रिोनिक मीडिया के सहयोगियों ने विकट परिस्थितियों में सेना के जवानों के पराक्रम व संयम की सराहना की और कहा कि हमें ऐसे सैनिकों पर नाज है, जो विपरीत परिस्थितियों में हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहते हैं। सेना की तैनाती से जिला वासियों में विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। अब जिला में सामान्य स्थिति होने के कारण डीसी निखिल गजराज ने अब से आगे सेना की तैनाती की आवश्यकता न होने की बात महसूस की थी, इसी कारण से सेना के तीन कॉलम को खुशी-खुशी से अपने मुख्यालय के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन


सेना के अधिकारियों ने भी प्रशासनिक अधिकारियों व कैथल वासियों का दिए गए सहयोग व प्रेम के लिए धन्यवाद किया। सेना के जवानों ने शांति मार्च के साथ जय हिंद के उद्घोष के साथ विदाई ली। इस मौके पर कमांडिंग आफिसर कर्नल अमित आर अवस्थी, एसपी कृष्ण मुरारी, एडीसी जितेंद्र कुमार, सीटीएम नवीन आहुजा मौजूद रहे।
विज्ञापन


कैथल में किए काम से संतुष्ट
कर्नल अमित अवस्थी के नेतृत्व में पहुंची सेना की टुकड़ियों में शामिल जवान कैथल में किए अपने कार्य से संतुष्ट नजर आए। जिला प्रशासन व पुलिस ने आर्मी को पूरा सहयोग दिया। आर्मी की छत्र-छाया मं जिले में शांति बनाए रखने का कार्य किया गया। आर्मी को इस बात की प्रसन्नता रही कि बिना गोली चलाए यह काम सफलतापूर्वक हो सका। अधिकारियों ने जिले के लोगों से अपील की कि वे आपसी भाईचारा एवं शांति बनाए रखें। भविष्य में यदि कैथल वासियों की सेवा का मौका मिला तो दिलोजान से तत्पर रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें