कैथल। असलहा सप्लाई करने के मामले में पुलिस ने आरोपी जिला करनाल के गांव कारसा निवासी अंकुश को काबू कर लिया। 27 अगस्त को पुलिस ने गांव चंदलाना सरकारी स्कूल के पास दबिश देकर आरोपी गांव बड़थल जिला करनाल निवासी शिवम को काबू कर 315 बोर का देसी पिस्तौल बरामद किया था। जांच के दौरान खुलासा हुआ था कि शिवम को यह असलहा अंकुश ने उपलब्ध करवाया था। संवाद
शराब सहित दो आरोपी काबू
कैथल। पुलिस ने दो आरोपियों को 33 बोतल देसी व 14 बोतल अंग्रेजी शराब सहित काबू कर लिया। प्रवक्ता ने बताया कि थाना सिविल लाइन पुलिस ने नहर कॉलोनी के गेट के पास नाका लगाकर बाइक पर आए संदिग्ध राधा स्वामी कॉलोनी निवासी बीरभान को काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से 14 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। दूसरे मामले में थाना सीवन पुलिस ने सीवन स्थित एक दुकान पर दबिश देकर आरोपी सीवन निवासी सुखदेव उर्फ काला को काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से 33 बोतल देसी शराब बरामद हुई। संवाद
नकदी चोरी में आरोपी को दबोचा
कैथल। घर से नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी गांव खरक पांडवा निवासी रजत को काबू कर लिया। गांव खरक पांडवा निवासी रमेश कुमार की शिकायत अनुसार आठ सितंबर को दिन के समय में अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुसकर संदूक का ताला तोडक़र ढाई लाख रुपये चोरी कर ले गया था। आरोपी से 85 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। संवाद