कैथल। जनवरी माह का वेतन न मिलने से कर्मचारियों में रोष है। जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को इस संबंध में राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई। इसमें जिला महासचिव महेंद्र पाल ने कहा कि जनवरी माह का वेतन अभी तक नहीं मिला है। ऐसे में अध्यापकों को मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने की ई पोस्टिंग का बहाना बनाकर यह वेतन रोका हुआ है, जो काम विभाग को करना है। उन्होंने कहा कि यदि यह कार्य उपरोक्त अधिकारियों ने पूरा नहीं किया है तो केवल उनका ही वेतन रोका जाना चाहिए। सरकार से मांग की गई कि सभी कर्मचारियों का वेतन जल्दी जारी किया जाए नहीं तो जिला मुख्यालय पर एक विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में पेंशन बहाली संघर्ष समिति की ओर से मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जा रहा है इस विषय पर भी चर्चा की। पीवीएसएस को पूर्ण समर्थन देने का निर्णय किया। इसके साथ ही सभी कर्मचारियों से अपील की कि पेंशन विहीन व अन्य कर्मचारी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान बलवान ने की। इस अवसर पर राज्य वरिष्ठ उप प्रधान ईश्म सिंह, राज्य संगठन सचिव मनोज खरब, जिला कोषाध्यक्ष संजीव कुमार, वरिष्ठ उपप्रधान सुरेंद्र चहल, कैथल खंड के प्रधान मनोहर लाल, सुरेश कुमार, गुहला खंड प्रधान सतीश कुमार, पूंडरी खंड के प्रधान फतेह सिंह, राजौंद खंड प्रधान नरेंद्र सिंह, कलायत खंड प्रधान नरेश कुमार, नाहर सिंह, ज्ञान सिंह, अशोक शर्मा, दर्शन सिंह व राजेंद्र कुमार मौजूद रहे।