फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नहीं चलने दी जाएगी मनमानी ः धर्मवीर

Tue, 17 Oct 2023 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। गांव मटौर में धान खरीद मुद्दे को लेकर किसान-मजदूर महापंचायत हुई। महापंचायत में मुख्य वक्ता के तौर पर किसान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष धर्मवीर कौलेखां ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन की इस प्रकार की मनमानी को कतई सहन नहीं किया जाएगा।

कौलेखां ने कहा कि जिस प्रकार की समस्याएं धान खरीद में हैं. उससे जाहिर है कि सरकार की नीयत-नीति में खोट है। किसान और मजदूरों के सुझाव पर कांग्रेस की ओर से हर स्तर पर मुद्दे को उठाया जा रहा है। उन्होंने बरसात के दौरान कलायत और राज्य की विभिन्न अनाज मंडियों में खराब हुई फसल के लिए सरकार को जिम्मेवार ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने कहा कि यदि सुचारु रूप से खरीद का कार्य किया होता तो किसान को खेत व अनाज मंडी में संकट से दो चार नहीं होना पड़ता। इस प्रकार के हालात यह बता रहे हैं कि सरकार की अधिकारियों पर पकड़ कमजोर है। प्रभावी व पारदर्शी ढंग से खरीद के दावे बेमानी हैं। इस मौके पर पूर्व मौण खाप अध्यक्ष धूप सिंह, मा. अमरजीत मौण, कुलदीप पीटीआई, ज्ञानी राम, धुली राम, ठंडू राम, सूरजमल नंबरदार, दीवान सिंह, नगीना राम, पिरथी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें