फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एक्यूआई पहुंचा 386 आबोहवा बहुत खराब

Thu, 02 Nov 2023 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लगातार बढ़ रहे प्रदूषण के बीच जिले में बुधवार सीजन का सर्वाधिक प्रदूषित दिन रहा। एक्यूआई बढ़कर 386 पहुंच गया। इससे पहले 29 अक्तूबर को यह 380 रिकॉर्ड किया गया था। इस स्तर की हवा को ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रखा जाता है।

गौरतलब है कि रविवार को देश में सबसे अधिक प्रदूषित शहर के रूप में कैथल चर्चा में आया था। तब वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 380 रहा था। जिले में बढ़ रहे वायु प्रदूषण के कारण अब आंखों में जलन के मामले भी बढ़े हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञों का कहना है कि सावधानी बरतेंगे तो आंखों में जलन से संबंधित परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को 0-50 के बीच ''बेहतर'', 51-100 के बीच ''संतोषजनक'', 101 से 200 के बीच ''सामान्य'', 201 से 300 के बीच ''खराब'', 301 से 400 के बीच ''बहुत खराब'' माना जाता है। इससे ज्यादा एक्यूआई होना ज्यादा गंभीर माना जाता है।

एक्यूआई में सुधार न होने के कारण अब ग्रीन जोन में शामिल गांव फिर से येलो जोन में आ चुके हैं। ये वे गांव है जहां पिछले वर्ष फसल अवशेष प्रबंधन जलाने का एक भी मामला नहीं आया था। अब यहां पर फसल अवशेष जलाने के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। धुएं के गुबार लोगों के लिए परेशानी का सबब बना है। यदि प्रदूषण का स्तर कम नहीं हुआ तो सांस और आंखों से संबंधित बीमारियों के मरीजों में इजाफा होगा।

ग्रीन से येलो जोन में शामिल गांव

गुहला व सीवन खंड का दुसेरपुर, उमेदपुर, कवारतन, कलायत और राजौंद का खेड़ी शेरू, चौशाला, ब्राहम्णीवाला, कुकरकंडा, पूंडरी का सांच, कैथल का पट्टी अफगान, पट्टी खोत, नैना धौंस गांव ग्रीन से येलो जोन में शामिल हुए हैं।
अब तक 53 किसानों पर फसल अवशेष जलाने व सरकार के दिशा निर्देशों की अवहेलना करने पर केस दर्ज किया है। इसके साथ ही 283 मामले फसल अवशेष जलाने के आए हैं। इसमें किसानों पर चार लाख 90 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


- जगदीश मलिक, फसल अवशेष प्रबंधन के जिला संयोजक व सहायक कृषि अभियंता
फसल अवशेष जलाने के आए अब तक 283 मामले

जिले में अब तक फसल अवशेष जलाने के कुल 283 मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें से 158 मामले हर्षक एप व 136 मामले नॉन हर्षक एप से मिले हैं। कृषि विभाग ने अब तक 53 किसानों पर केस दर्ज किया गया है। फसल अवशेष जलाने पर विभाग ने अब तक किसानों से चार लाख 90 हजार रुपये जुर्माना वसूला है।
जिले में पिछले पांच दिन का एक्यूआई
तिथि एक्यूआई
28 अक्तूबर
288

29 अक्तूबर 380

30 अक्तूबर
350

31 अक्तूबर
356

एक नवंबर
386
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें