फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दो दिन बाद फिर बढ़ा एक्यूआई

Sat, 26 Oct 2024 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में दो दिन की राहत के बाद शुक्रवार को फिर से वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ा। पिछले दो दिन से एक्यूआई 200 से कम था, लेकिन अब फिर 250 के करीब पहुंच गया है।

शुक्रवार दोपहर के समय वायु प्रदूषण का स्तर 255 दर्ज किया गया है। अब वायु प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ने के बाद सुबह के समय अधिक स्मॉग छा रहा है। इससे लगातार वाहन चालकों सहित अन्य लोगों को परेशानियां हो रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है पिछले करीब चार दिन से वायु प्रदूषण का स्तर लगातार कम हो रहा था। ऐसे में लोगों को काफी हद तक राहत मिली थी, लेकिन अब फिर से प्रदूषण का स्तर बढ़ने के बाद लोगों की चिंता भी

बढ़ी है।

आंखों की ओपीडी नहीं हो रही कम

वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने के बाद लगातार आंखों की ओपीडी बढ़ी है। यह ओपीडी सुबह और शाम के समय आंखों में जलन की समस्या के कारण हो रही है। ऐसे में जिला नागरिक अस्पताल में आंखों और सांस के मरीजों की ओपीडी भी लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार जिला नागरिक अस्पताल में आंखों की ओपीडी की संख्या 190 के करीब रही।
विज्ञापन


जिला नागरिक अस्पताल के जिला प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सचिन मांडले ने बताया कि अस्पताल में भी जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया गया है। आंखों और सांस के मरीज के विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओपीडी में आने वाले मरीजों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही उन्हें बताया भी जा रहा है कि किसी भी सूरत में खेतों में पराली न जलाएं। इससे आंखों और सांस की बीमारी लगातार बढ़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें