फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सुषमा स्वराज पुरस्कार के लिए 15 तक करें आवेदन

Wed, 03 Dec 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी गुरजीत कौर ने बताया कि विभाग हर वर्ष आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को सुषमा स्वराज पुरस्कार से सम्मानित करता है। इसके लिए पात्र महिलाएं 15 दिसंबर तक आवेदन कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि जिस महिला ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने जीवन में विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो या उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हो, वह महिला पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकती है। पुरस्कार में 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और शॉल शामिल है। उन्होंने बताया कि आवेदक का जन्म हरियाणा में हुआ हो और महिलाओं के हित के लिए काम करती हो। आवेदन के नियम विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। अधिक जानकारी के लिए निकटतम महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें