फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पुरस्कार आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए व्यक्तियों और संस्थाओं को प्रदान किया जाता है। प्रत्येक वर्ष 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर पुरस्कार प्रदान किया जाता है। डीसी अपराजिता ने बताया कि यह दो श्रेणियों में दिया जाता है जिसमें व्यक्तिगत व संस्थागत श्रेणियां शामिल हैं। केवल भारतीय नागरिक और भारतीय संस्थान ही इस पुरस्कार के लिए पात्र हैं। इसमें ऐसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनका संबंध आपदा प्रबंधन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे रोकथाम, शमन, तैयारी, बचाव, प्रतिक्रिया, राहत, पुनर्वास, अनुसंधान, नवाचार और जागरूकता गतिविधियों से हो। आवेदन के साथ आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में किए गए कार्यों का विस्तृत विवरण देना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें