कैथल। सैनिक स्कूल कुंजपुरा में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छठी और नौवीं में प्रवेश के लिए ऑल इंडिया सैनिक स्कूल्स एंट्रेंस एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी 2 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी सैनिक स्कूल कुंजपुरा की कार्यवाहक प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल शैलजा डोगरा ने दी। इच्छुक अभिभावक व विद्यार्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट https://e&ams.nta.nic.in/sainik-school-society पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 3 नवंबर से शुरू हो चुकी है। लेफ्टिनेंट कर्नल शैलजा डोगरा ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया में हरियाणा के मूल निवासियों के लिए कुल सीटों का 67 प्रतिशत तथा अन्य राज्यों के विद्यार्थियों के लिए 33 प्रतिशत हिस्सा निर्धारित है। संवाद