कैथल। जिले के गांव तितरम स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में सत्र 2025-26 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे गए हैं। ये आवेदन 16 सितंबर 2024 तक ऑनलाइन जमा कराए जा सकते हैं। ये जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं डीसी प्रशांत पंवार ने दी।
उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा का आयोजन 18 जनवरी 2025 को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी जिस जिले का मूल निवासी हैं और उसने शैक्षणिक सत्र 2024-25 में उसी जिले में स्थित सरकारी, सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल से पांचवीं कक्षा तक अध्ययन किया है तो वह आवेदन कर सकता है। उसकी जन्म तिथि 1 मई 2013 से 31 जुलाई 2015 के बीच होनी चाहिए। ऑनलाइन आवेदन नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर किया जा सकता है। जिला के गांव तितरम स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कम से कम 75 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों से भरी जाएगी तथा 1/3 सीटें लड़कियों के आरक्षित हैं। भारत सरकार के नियमानुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग विद्यार्थियों को आरक्षण दिया जाएगा।