फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फिल्म प्रतियोगिता के लिए आवेदन 30 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। उपायुक्त अपराजिता ने बताया कि राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की ओर से 12वीं लघु फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है। यह प्रतियोगिता मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में संवेदनशीलता विकसित करने का एक उत्कृष्ट मंच है।
विज्ञापन

इसमें जिले के युवाओं, विद्यार्थियों एवं आम नागरिक अपनी लघु फिल्में 30 जून तक गूगल ड्राइव के माध्यम से nhrcshortfilmgmail.com पर भेज सकते हैं। देश का कोई भी नागरिक, किसी भी आयु वर्ग का प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकता है। फिल्म हिंदी, अंग्रेजी या किसी भी भारतीय भाषा में बनाई जा सकती है जबकि गैर-अंग्रेजी फिल्मों के लिए अंग्रेजी सब-टाइटल अनिवार्य होंगे। अवधि न्यूनतम 3 मिनट और अधिकतम 10 मिनट निर्धारित की गई है। प्रथम पुरस्कार 2 लाख, द्वितीय पुरस्कार 1 लाख 50 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 1 लाख रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें