फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कॉलेजों और आईटीआई में अब 30 तक आवेदन

Thu, 18 Jun 2026 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी 30 जून तक कॉलेजों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले यह तिथि 15 जून निर्धारित थी। यह दूसरी बार है जब आवेदन की अंतिम तिथि में विस्तार किया गया है।
कॉलेजों में आवेदन प्रक्रिया 7 मई से शुरू हुई थी, जिसकी प्रारंभिक अंतिम तिथि 31 मई तय की गई थी। बाद में इसे बढ़ाकर 15 जून किया गया था और अब एक बार फिर 30 जून तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि फिलहाल दाखिला शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन नोडल अधिकारियों के अनुसार जल्द ही नए शेड्यूल की घोषणा की जा सकती है।
विज्ञापन

विभागीय जानकारी के अनुसार, यह निर्णय कॉलेजों में उपलब्ध सीटों की तुलना में आवेदनों की संख्या करीब 40 प्रतिशत कम रहने के कारण लिया गया है। आवेदन तिथि बढ़ने से विद्यार्थियों को राहत मिली है और उन्हें अपने पसंदीदा कॉलेज व कोर्स में प्रवेश का एक और अवसर मिला है।
दूसरी ओर, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में भी आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 जून कर दी गई है। आईटीआई में आवेदन प्रक्रिया 2 जून से शुरू हुई थी, जिसे पहले 15 जून तक बढ़ाया गया था। प्रदेश के 372 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में अब तक लगभग 58,700 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो कुल सीटों का करीब एक तिहाई हैं।
तिथि बढ़ाए जाने से न केवल विद्यार्थियों को सुविधा मिली है, बल्कि कॉलेज और आईटीआई प्रबंधन ने भी राहत की सांस ली है। अब छात्र-छात्राएं निर्धारित तिथि तक अपने पसंदीदा संस्थान और ट्रेड में आवेदन कर सकेंगे। हालांकि आईटीआई में ऑनलाइन आवेदन के दौरान ट्रेड विकल्प स्पष्ट न होने से कुछ विद्यार्थियों में अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

जिले में सीटों का विवरण
जिले के 15 कॉलेजों में कुल 11,340 सीटों पर दाखिला किया जाएगा। इनमें 5 राजकीय, 5 राजकीय सहायता प्राप्त और 5 सेल्फ फाइनेंस कॉलेज शामिल हैं। इस वर्ष जिले में करीब 19,000 विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की है, जिनमें लगभग 12,000 हरियाणा बोर्ड और 7,000 सीबीएसई के विद्यार्थी शामिल हैं। ऐसे में कॉलेज प्रशासन सीटों को भरने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
इसी तरह जिले की 9 राजकीय आईटीआई में विभिन्न ट्रेडों की कुल 1,724 सीटों पर दाखिला होगा। जीटी रोड स्थित प्रमुख राजकीय आईटीआई में 780 सीटें हैं। संस्थान के प्रधानाचार्य राकेश भाटिया ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है, जहां विद्यार्थी निःशुल्क ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन


वर्जन

कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून से बढ़ाकर 30 जून कर दी गई है। दाखिले का नया शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है। एसडी कॉलेज में विभिन्न पाठ्यक्रमों में 1870 सीटों पर दाखिला किया जाना है। कॉलेज में नई शिक्षा नीति के तहत दाखिले किए जाएंगे।

- डॉ. अनुपम अरोड़ा, प्राचार्य, एसडी पीजी महाविद्यालय, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें