राजकीय महाविद्यालय राजौंद में सत्र 2021- 22 के लिए कक्षा बीए प्रथम वर्ष में
दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। महाविद्यालय की प्रिंसिपल वीना बहल ने बताया कि इस महाविद्यालय में केवल 60 सीटों के लिए दाखिला होना है। इच्छुक विद्यार्थी उच्चतर शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर जाकर 26 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य है। विद्यार्थियों को आधार कार्ड, दसवीं व बारहवीं प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज जरूरी है। महाविद्यालय में दाखिला लेने के लिए प्रथम मेरिट सूची 2 सितंबर को जारी होगी। प्रथम मेरिट सूची में नाम आने वाले विद्यार्थी 2 से 6 सितंबर तक ऑनलाइन फीस जमा करा सकते हैं। इसके बाद दूसरी मेरिट सूची 8 सितंबर को जारी होगी। इस सूची में जिनका नाम आता है वे आवेदक 8 से 11 सितंबर तक ऑनलाइन फीस जमा करा सकते है।