फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरा यूथ एशियन खेलों के लिए माफी का चयन

विज्ञापन
Apology selected for Para Youth Asian Games - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
चीका के खेल मैदान में अभ्यास करने वाली एथलीट माफी का पैरा यूथ एशियन खेलों के लिए चयन हुआ है। इन खेलों का आयोजन बहरीन में 2 दिसंबर से 6 दिसंबर तक होगा। माफी का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने के बाद हुआ है, जो 200 मीटर व 400 मीटर दौड़ की खिलाड़ी हैं। माफी की इस सफलता ने गुहला चीका के खिलाडिय़ों में एक नया जोश भर दिया है। कोच डॉ. सतनाम सिंह ने बताया बताया कि माफी पिछले लगभग 4 वर्षों से गुहला-चीका के खेल मैदान में उनकी देखरेख मे अभ्यास कर रही है। उन्होंने बताया कि माफी की इस सफलता के लिए उसकी कड़ी मेहनत व उसके माता-पिता का त्याग है। बाजू कटने के बाद हर कोई अपना हौसला खो देता हैं, लेकिन माफी ने अपना हौसला नहीं खोया। उसने आज एक ऐसा मुकाम हासिल किया है जो हर माता-पिता का सपना होता है। उन्होंने बताया कि चीका के खेल मैदान में इस समय लगभग 500 खिलाड़ी सुबह-शाम अभ्यास करते हैं। पहले भी बहुत से खिलाड़ी अपना भविष्य बना चुके हैं और आने वाले समय में भी इसी तरह से यह खेल नर्सरी नए खिलाड़ी तैयार करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें