फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में सोंगरी की अनुष्का और अनुज बने बाल वैज्ञानिक

विज्ञापन
पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अनुष्का और अनुज स्टाफ के साथ। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
राजौंद। जिला स्तरीय 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोंगरी के विद्यार्थियों अनुष्का और अनुज ने बाल वैज्ञानिक पुरस्कार हासिल किया। दोनों विद्यार्थियों ने पराली जलाने से होने वाले नुकसान और आग की रोकथाम के उपायों पर शोध प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

अब चयनित विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में कैथल जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। विद्यार्थियों ने अपने शोध में पराली प्रबंधन के पारंपरिक और वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी दी। इसके लिए उन्होंने गांव में पराली जलाने और उससे होने वाली आग की घटनाओं से संबंधित सर्वेक्षण भी किया। निर्णायक मंडल ने उनके शोध और सुझावों की सराहना की। विद्यार्थियों का मार्गदर्शन जीव विज्ञान प्रवक्ता डॉ. रीना सैनी ने किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. सुनीता आहूजा और स्टाफ ने विद्यार्थियों व मार्गदर्शक शिक्षिका को बधाई दी।

पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अनुष्का और अनुज स्टाफ के साथ। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें