फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अनुज ने स्वर्ण, त्विशा ने जीता रजत पदक

Sat, 27 Dec 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी में पहुंचने पर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते स्टॉफ के सदस्य।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। हैदराबाद के गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम में 12 से 16 दिसंबर 2025 तक आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में एन.आई.आई.एल.एम यूनिवर्सिटी, कैथल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इनमें अनुज ने स्वर्ण और त्विशा ककड़िया को रजत पदक मिला।

प्रतियोगिता में अनुज गुप्ता ने 58 किलोग्राम भार वर्ग में असाधारण कौशल, आत्मविश्वास और रणनीतिक खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसी प्रकार त्विशा ककड़िया ने 49 किलोग्राम भार वर्ग में कड़े मुकाबलों के बीच रजत पदक जीतकर अपनी अंतरराष्ट्रीय क्षमता का प्रमाण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, कुशल मल्होत्रा (54 किग्रा) और तेज पटेल (87 किग्रा) ने भी प्रतियोगिता में भाग लेते हुए अनुकरणीय खेल भावना और प्रतिस्पर्धात्मक जज्बे का परिचय दिया। विश्वविद्यालय लौटने पर खिलाड़ियों का स्वागत उत्सव जैसा रहा। अध्यक्ष संदीप चहल, निदेशक डॉ. बलराज ढांडा, विश्वविद्यालय इंचार्ज डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल, रजिस्ट्रार डॉ. राजीव दहिया सहित प्रशासन और शिक्षकों ने खिलाड़ियों को भव्य सम्मान दिया। त्विशा ककड़िया इससे पहले जर्मनी में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स और अंडर-21 वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। वर्तमान में विश्वविद्यालय के चारों खिलाड़ी भारतीय ताइक्वांडो टीम के सक्रिय सदस्य हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें