प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने के बाद स्कूल प्रबंधन के साथ छात्रा। विज्ञप्ति
कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, स्यो माजरा की कक्षा आठवीं की प्रतिभाशाली छात्रा अनरीत कौर ने जिला स्तरीय प्रतिभा खोज सोलो थिएटर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस शानदार उपलब्धि के साथ ही अनरीत का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है। छात्रा की इस उल्लेखनीय सफलता से विद्यालय में खुशी व उत्साह का माहौल है। विद्यालय की प्रधानाचार्य चरनजीत कौर ने अनरीत कौर को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रा की प्रतिभा, आत्मविश्वास, कड़ी मेहनत व निरंतर अभ्यास का परिणाम है। इस अवसर पर छात्रा के मार्गदर्शक शिक्षकों, प्रधानाचार्या चरनजीत कौर और समस्त विद्यालय स्टाफ ने अनरीत को बधाई दी और इस सफलता में उनके योगदान व सहयोग की सराहना की।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने के बाद स्कूल प्रबंधन के साथ छात्रा। विज्ञप्ति