फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पराली जलाते एक और किसान गिरफ्तार

Tue, 22 Oct 2024 04:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल, गुहला-चीका। जिले में पराली जलाने के मामलों में जिला प्रशासन की सख्ती अभी भी जारी है। इसके तहत सोमवार को भी पुलिस की ओर से एक और किसान को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि इस किसान को भी गिरफ्तारी के बाद जमानत दे दी गई है। वहीं, जिला प्रशासन ने पराली जलाने पर अब तक 50 किसानों को ब्लैक लिस्ट किया है। रविवार तक इनकी संख्या 43 थी। उधर, दूसरे दिन भी किसानों पर चीका थाने में दो एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद अब जिले में अब तक 20 एफआईआर हो चुकी है।

बढ़ते प्रदूषण की चिंताजनक स्थिति देखकर रविवार को डीसी व अन्य अधिकारियों की मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस बैठक की। हालात में सुधार के लिए डीसी ने पराली जलाने पर आरोपी किसानों की सीधे गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। रविवार रात तक जिले में पराली जलाने के 130 मामले आए थे। अभी तक कृषि विभाग के कुल 13 कर्मियों को नोटिस भी जारी किए गए है।
विज्ञापन


कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. बाबू लाल ने बताया कि अब तक 130 पराली जलाने के मामले सामने आए हैं, जिनमें से 40 फायर लोकेशन नहीं मिली जबकि 63 में धान की फसल के अवशेष जलाए जाने की बात सही निकली है और उन पर दो लाख पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

दूसरी ओर किसानों को जागरूक करने के लिए जागरूकता वाहन गांव-गांव जा रहे हैं। किसानों को सरकार की ओर से कृषि यंत्र उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, ताकि वे फसल अवशेषों का सही से प्रबंधन कर सके।
विज्ञापन


पराली जलाने पर अब तक 14 किसान गिरफ्तार

सरकारी आदेशों की अवहेलना कर पराली जलाने के अलग-अलग 14 मामलों में अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें गुहला-चीका में तीन केस में चार, ढांड में तीन केस में तीन, पूंडरी में पांच मालों में पांच को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों की गिरफ्तारी कृषि अधिकारी की शिकायत पर की गई है। सभी किसानों से अपील है कि कोई भी पराली के अवशेष न जलाएं। फसल के अवशेष ना जलाकर पर्यावरण को साफ-स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें। - राजेश कालिया, एसपी कैथल,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें