फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: महादेव कॉलोनी में मिला डेंगू का एक और मरीज

विज्ञापन
डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के लिए फो​गिंग करते कर्मचारी। विभाग
विज्ञापन
कैथल। जिले में डेंगू का एक और मामला सामने आया है। मंगलवार को महादेव कॉलोनी कैथल में एक व्यक्ति की डेंगू जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ ही जिले में इस सीजन में डेंगू के कुल मामलों की संख्या चार हो गई है। विभाग की ओर से प्रभावित क्षेत्र में निगरानी और मच्छर रोधी गतिविधियां बढ़ाई गई हैं।
विज्ञापन

जिले में डेंगू का पहला मामला 19 अगस्त को सिसमौर गांव में सामने आया था। इसके बाद दो अन्य मामले सामने आए और अब महादेव कॉलोनी में नया मरीज मिला है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इन दिनों वायरल संक्रमण के कारण भी लोगों में बुखार, शरीर दर्द और अन्य ऐसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं, जो डेंगू से मिलते-जुलते हैं।
मंगलवार को तीन नए संदिग्ध मरीजों के नमूने भी लिए गए हैं और अब तक 777 नमूने लेकर जांच की जा चुकी है। डिप्टी सिविल सर्जन एवं नोडल अधिकारी डॉ. नीरज मंगला ने लोगों से अपील की है कि घरों और आसपास पानी जमा न होने दें और बुखार होने पर चिकित्सक को दिखाए बिना दवाइयों का सेवन न करें और चिकित्सक की सलाह से ही डेंगू की जांच करवाएं।

डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के लिए फोगिंग करते कर्मचारी। विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें