गांव तारागढ़ में वीरवार को मिले कोरोना पॉजिटिव युवक का भाई भी संक्रमित मिला है। इनके परिवार के पांच सदस्यों को होम क्वारंटीन किया हुआ है। जबकि इसके संपर्क में आए 8 अन्य लोगों को भी होम क्वारंटीन किया गया है। एसएमओ डॉ. संदीप ने बताया कि 15 दिन पहले 25 वर्षीय युवक गुरुग्राम गया था। वापस आने पर टेस्ट करवाया तो उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। अब इसके बाद इसके बड़े भाई का कोरोना टेस्ट किया तो उसकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसे कैथल आइसोलेशन वार्ड के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि जांच का कार्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी है और सभी के सैंपल लिए जाएंगे। उधर किठाना चौंकी इंचार्ज सुरेश कुमार ने बताया कि गांव तारागढ़ में दोनों भाई कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पुलिस द्वारा गली को सील कर दिया गया है और पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए है। ताकि कोई भी व्यक्ति बिना वजह गली में प्रवेश न कर सके।