संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। गांव मंडवाल के पास नेशनल हाइवे 152 डी पर एक ट्रक मार्ग पर खड़े अन्य ट्रक से टकरा गया। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मोहाली पंजाब निवासी बलविंद्र डोगरा ने राजौंद थाना में शिकायत दी कि उसका साला विजय कुमार ट्रकों पर ड्राइवरी करता था। 27 नवंबर को विजय अपने ट्रक में फरीदाबाद से लोहे की पत्तियां लोड करके जालंधर के लिए जा रहा था। जब वह गांव मंडवाल के पास पहुंचा तो एक अन्य ट्रक से उसके ट्रक की टक्कर हो गई, क्योंकि आरोपी ट्रक चालक ने अपने वाहन को बिना संकेत दिए नेशनल हाइवे 152 डी पर खड़ा कर रखा था। इससे विजय कुमार की मृत्यु हो गई और उसका साथी निर्मल सिंह बाल-बाल बचा। यह हादसा सडक़ पर खड़े ट्रक के कारण हुआ है। थाना प्रभारी इंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।