फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर में अनूप धीमान हुए शामिल

विज्ञापन
कोच अनूप धीमान को सम्मानित करते स्काउट एंड गाइड प्र​शिक्षण ​​शिविर के ओवर ऑल इंचार्ज लकमी वर्मा
विज्ञापन
कैथल। हिमाचल प्रदेश के तारा देवी स्थित राज्य प्रशिक्षण केंद्र में 12 से 18 जून तक आयोजित स्काउट एवं गाइड के बेसिक और एडवांस प्रशिक्षण शिविर में हरियाणा के विभिन्न जिलों से 59 शिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य प्रतिभागियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, साहसिक गतिविधियों और शारीरिक दक्षता का विकास करना रहा। कैथल जिले के ग्योंग गांव निवासी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ग्योंग के शिक्षक व बास्केटबॉल कोच अनूप धीमान भी इस प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार की शारीरिक गतिविधियों, समूह अभ्यासों और प्रशिक्षण सत्रों में भाग लेने का अवसर मिला। प्रशिक्षण के तहत प्रतिभागियों से 8 किलोमीटर अप और डाउन ट्रैकिंग का अभ्यास भी करवाया गया जिससे उनकी सहनशक्ति, आत्मविश्वास और शारीरिक क्षमता का परीक्षण हुआ। प्रशिक्षण शिविर में सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर लकमी वर्मा और ओवर ऑल कैंप इंचार्ज शैलेंद्र की ओर से सम्मानित किया गया।

कोच अनूप धीमान को सम्मानित करते स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर के ओवर ऑल इंचार्ज लकमी वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें