फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पंचायत मंत्री के दफ्तर पर पड़ाव का एलान

Tue, 31 Oct 2023 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय में मांगों को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का धरना सोमवार को भी जारी रहा। इस दौरान मंगलवार को पंचायत मंत्री के टोहना स्थित दफ्तर पर 24 घंटे के लिए पड़ाव डालने की चेतावनी दी।

राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष बसाऊ राम ने कहा कि वाल्मीकि जयंती पर मुख्यमंत्री ने एक हजार रुपये की मासिक बढ़ोतरी करने की घोषणा की है, जो नाकाफी है। कर्मचारियों में काफी रोष है। महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस पर प्रदेश के सफाई कर्मचारी तो पक्की नौकरी का तोहफा देने की उम्मीद लगाए बैठे थे। सरकार ने पक्का करना तो दूर पक्के कर्मचारी के बराबर वेतन की भी घोषणा नहीं की।
विज्ञापन


सरकार ने हाल ही में जिला परिषद सदस्यों, मेयर, नगर परिषद, ब्लॉक समिति सदस्यों और चेयरमैन के मानदेय में दोगुनी बढ़ोतरी की है और सफाई कर्मियों के लिए 1000 रुपये की बढ़ोतरी की है। सरकार की यह कार्यशैली कर्मचारी विरोधी है। इस दौरान निर्णय लिया है कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत तीन नवंबर तक हड़ताल जारी रहेगी।

वहीं 31 अक्तूबर को टोहाना में पंचायत मंत्री बबली के कार्यालय पर 24 घंटे का पड़ाव डाला जाएगा। इसके अलावा दो नवंबर को 12 बजे से लेकर तीन नवंबर को 12 तक सभी जिलों में मंत्रियों, गठबंधन सरकार के विधायकों या जिला उपायुक्त कार्यालय पर 24 घंटे का पड़ाव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर संजीव, नरेश, चंदा, सुमन, गंगा देवी, राजेश, जगदीश आदि मौजूद रहे।

राजौंद में भी हड़ताल जारी

राजौंद। ब्लाॅक राजौंद के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को 21वें दिन भी जारी रहीं। ब्लाक प्रधान बीरभान जाखौली ने बताया करनाल अधिकार रैली में 26 अक्तूबर को मुख्यमंत्री के ओएसडी ने आठ नवंबर को पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली से यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता का बुलावा दिया है। बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री ने वार्ता से पहले एक हजार रुपये की बढ़ोतरी की है, लेकिन ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने इस पर नाराजगी जाहिर की है।

यूनियन के नेताओं ने कहा 17 साल बीत जाने के बाद ग्रामीण सफाई कर्मचारी कच्चे है, लेकिन उन्हें पक्का नहीं किया जा रहा। इस मौके पर ब्लाक सचिव बलबीर सिंह, सतीश, काला, सत्यभान, सुरेश, कविता, संतोष, रामकली, बाला, रोशनी, शंकुतला, माया, रामकली, श्याम लाल, बलिद्र, मेरू व रामेश्वर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


ढांड में किया प्रदर्शन

ढांड। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का अपनी मांगों को लेकर बीडीपीओ ढांड में धरना प्रदर्शन जारी है। मांगों को लेकर कर्मचारियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। जिला प्रधान अजय पबनावा ने कहा कि वाल्मीकि जयंती पर मुख्यमंत्री द्वारा की गई एक हजार रुपये की मासिक बढ़ोतरी ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। महंगाई के दौर में गरीबों के लिए परिवार का गुजारा चलाना मुश्किल हो रहा है। मुख्यमंत्री ने महज एक हजार रुपये की बढ़ोतरी करना उनके साथ भद्दा मजाक है। जिससे ग्रामीण सफाई कर्मचारियों में मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद रोष है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें