फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: झूठ की राजनीति के खिलाफ अभियान का एलान

Sat, 11 May 2024 01:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। भगत सिंह भवन में जनवादी महिला समिति की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया कि झूठ और नफरत की राजनीति को हराने के लिए अभियान चलाएगी। जनवादी महिला समिति की राज्य अध्यक्ष सविता ने कहा कि लोकसभा चुनावों की प्रक्रिया के दौरान अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि हर साल दो करोड़ रोजगार का वादा करके सत्ता में आई भाजपा सरकार में 14 करोड़ रोजगार छीन गए हैं। खाने-पीने की चीजों और सिलेंडर के दाम इतने ज्यादा बढ़ गए हैं कि महिलाओं के लिए घर चलना मुश्किल हो गया है। बैठक में सुमन, रानी, सावित्री, रेशमा, अनीता, शर्मिला, सुखदेई, राजकुमारी व संगीता मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें