फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने मुंह पर कपड़ा बांधकर किया प्रदर्शन

Fri, 05 Aug 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
छात्राओं ने शहर में प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दो साल से परीक्षाओं की बाट जोह रही एएनएम और जीएनएम की छात्राओं ने शहर में प्रदर्शन किया। एसएफआई के आह्वान पर पूरे प्रदेश में आहूत इस आंदोलन में छात्राओं ने परीक्षाएं करवाने की मांग की है। मौन जुलूस का नेतृत्व कर रहे एसएफआई के जिला उपप्रधान विजय, दीक्षा और नर्सिंग छात्रा दीक्षा, एसएफआई जिला सचिव मंजीत ने बताया की लंबे समय से अपनी मांगों के लिए आंदोलन कर रही नर्सिंग छात्राओं की मांगों पर सरकार कोई ध्यान नही दे रही हैं। लगातार जिसके चलते रोष व्याप्त होता जा रहा है। आज तक भी सरकार नर्सिंग छात्राओं की लंबित पड़ी पांच मांगों पर चुप्पी साधे हुए है। छात्र नेताओं ने सरकार से सवाल किया की नर्सिंग छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ करते हुए परीक्षाएं क्यों नहीं ली जा रही। कई-कई सालों से वे एक ही कक्षा में हैं। परीक्षाओं की बाट जोह रही हैं। उन्होंने कहा कि 10 अगस्त को करनाल में पूरे प्रदेश की नर्सिंग छात्राएं राज्य स्तरीय प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें