फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अंजू बनी जिले की पहली फर्स्ट एड नेशनल मास्टर ट्रेनर

Thu, 23 May 2024 03:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गीता भवन समीप स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत अध्यापिका अंजू शर्मा जिले की पहली फर्स्ट एड नेशनल मास्टर ट्रेनर बनी हैं।

वह पिछले 17 वर्षों से हरियाणा रेडक्राॅस सोसाइटी के अंतर्गत फर्स्ट एड और होम नर्सिंग की प्राध्यापक के तौर पर कार्य कर रही हैं। सीटीएम कैथल गुरविंद्र सिंह ने अंजू शर्मा को प्रमाण-पत्र प्रदान कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज के समय में प्राथमिक चिकित्सा का ज्ञान हर व्यक्ति के लिए अनिवार्य है। इसकी सही जानकारी होने पर बहुत से लोगों की जान को बचाया जा सकता है। अंजू शर्मा ने इस दिशा में उत्कृष्ट कार्य किया है, जिसके चलते वह नेशनल मास्टर ट्रेनर बनी हैं।

इस दौरान उनके साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य भारत भूषण शर्मा व रतन कुमार भी उपस्थित रहे। अंजू शर्मा ने बताया पूरे हरियाणा में नेशनल मास्टर्स ट्रेनरों की संख्या नौ है। अक्टूबर 2023 में भारतीय रेडक्राॅस सोसायटी नई दिल्ली की ओर से गुजरात के अहमदाबाद में इस परीक्षा का
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन किया गया था। नेशनल मास्टर ट्रेनर के रूप में चयन के लिए उन्होंने भारतीय रेडक्राॅस सोसाइटी नई दिल्ली, हरियाणा राज्य रेडक्रास सोसाइटी चंडीगढ़, शिक्षा विभाग हरियाणा और जिला रेडक्राॅस सोसाइटी कैथल का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें