फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंजली ने पाया

विज्ञापन
प्रतियोगिता में पुरस्कृत हुई मेंहदी को दिखाती महिला कालेज की छात्राएं। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कलायत। श्री कपिल मुनि राजकीय महिला महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के अन्तर्गत मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंजली, द्वितीय स्थान कामना, तृतीय स्थान मनीषा व चौथा स्थान शिवानी ने हासिल किया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्राओं की छिपी हुई कलात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं से उन्हें जोडऩा था। यह कार्यक्रम श्रीमती सुदेश महिला प्रकोष्ठ प्रभारी के मार्गदर्शन में करवाया गया। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने ओम, स्वास्तिक व करवा चौथ के प्रतीक चिन्हों के माध्यम से हाथों और हथेलियों पर अत्यंत सुंदर, आकर्षक और पारंपरिक व आधुनिक मेहंदी के डिजाइन उकेर कर भारतीय संस्कृति व सभ्यता से रूबरू करवाया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर सुनील गर्ग ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि छात्राएं विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपना बहुमुखी विकास व रोजगार के अवसर तलाश सकती हैं। कार्यक्रम प्रभारी सुदेश ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से न केवल सांस्कृतिक धरोहर मजबूत होती है बल्कि विद्यार्थीओं के मानसिक और रचनात्मक विकास को भी गति मिलती है।

प्रतियोगिता में पुरस्कृत हुई मेंहदी को दिखाती महिला कालेज की छात्राएं। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें