फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्लोगन और भाषण प्रतियोगिता में बीएड की अंजलि रहीं प्रथम

Sat, 27 Dec 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जाट बी.एड. कॉलेज में वीर बाल दिवस और शहीद उधम सिंह की जयंती पर स्लोगन व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतियोगिता में अंजलि (बी.एड. द्वितीय वर्ष) प्रथम स्थान पर रहीं, जबकि कुसम (बी.एड. प्रथम वर्ष) ने द्वितीय और संदीप व सुमन (बी.एड. प्रथम वर्ष) ने तृतीय स्थान हासिल किया।

विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व प्रतियोगिता में सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने भाषण और स्लोगन के माध्यम से छोटे साहिबजादे—बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह, बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह—और शहीद उधम सिंह को स्मरण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जाट हाई स्कूल सोसाइटी के प्रधान राजकुमार बैनिवाल ने समस्त कार्यकारिणी के साथ शिरकत की। इस अवसर पर उप प्रधान बलजिंदर बनवाला, महासचिव एडवोकेट रश्मि ढुल, कोषाध्यक्ष बलकार नैन, डॉ. सत्यवान माजरा, दलबीर कैरो, महावीर राविश, महावीर कुंडू, कुलदीप सिंह, विक्रम सोंगल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्राचार्य डॉ. दिनेश ढिल्लों ने शहादत दिवस पर वीर बाल शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और शहीद उधम सिंह की जयंती पर भी उन्हें याद किया। उन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड के बदले जनरल डायर की हत्या का जिक्र करते हुए महान शूरवीरों को नमन किया। कॉलेज प्राध्यापक चंद्र प्रकाश ने मंच संचालन करते हुए साहिबजादों के बलिदान पर विस्तार से व्याख्यान दिया और बताया कि किस प्रकार माता गुजरी ने अपने पोतो के बलिदान की खबर सुनकर अपने प्राण त्याग दिए। कार्यक्रम में अंजू ढुल, राजेश ढुल और मोनिका ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें