फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को एक साथ दर्जनों पशु आ जाते हैं सड़कों पर आपस में झगड़ते हुए करते हैं तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की सड़कों पर दिन-रात बेसहारा पशुओं का हजूम उमड़ रहा है, जिनसे टकराकर रोजाना कोई न कोई दोपहिया वाहन चालक दुघर्टनाओं का शिकार हो रहा है। रात के समय शहर की तकरीबन सभी सड़कों पर पशुओं के झुंड दिखाई देते हैं। सड़कों पर जब सांड आपस में लड़ते हैं तो इससे आसपास के दुकानदारों को तो नुकसान होता ही है, साथ में पास से गुजर रहे लोगों पर भी हमला कर देते हैं, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

गुरुद्वारा रोड, चंदाना गेट, अंबकेश्वर मंदिर, राबरिया महौला, पुराना बस स्टैंड, अंबाला रोड, न्यू करनाल रोड, आरकेएसडी कॉलेज, अग्रसेन कॉलोनी, सीवन गेट, छोटू राम चौक, करनाल रोड, प्रताप गेट, डोगरा गेट, रेलवे गेट, मेन बाजार, मॉडल टाउन, माता गेट, पार्क रोड, छात्रावास रोड, अमरगढ़ गामड़ी, कैथल क्लब, ढांड रोड, जींद रोड अस्पताल के सामने, नई सब्जी मंडी, पुराना बाईपास देवीगढ़ रोड, खुराना रोड, शुगर मिल, विश्वकर्मा चौक, नवग्रह चौक पर पशुओं की भरमार है। रात के समय तो सड़क के बिल्कुल बीच में बैठते हैं। अगर कोई इन्हें उठाने की कोशिश करता है तो उसी पर सींगों से हमला कर देते हैं।
शहरवासी हरीश कंसल ने कहा कि वह हर रोज अपने बच्चों के साथ अंबकेश्वर मंदिर में पूजा के लिए आते हैं। सड़कों पर काफी संख्या में बेसहारा पशु होते हैं। पहले तो सड़कों पर गौवंश घूमते थे, परंतु अब गधे घोड़े भी आ गए हैं।
विज्ञापन

शहरवासी सचिन धमीजा ने बताया कि बेहसारा पशु रात के समय में सड़कों पर बैठे रहते हैं। कई काले रंग की बेसहारा गाय तो अंधेरे में दिखती नहीं जिस कारण से हर रोज कोई न कोई वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहा है।
दुकानदार सतीश कुमार ने बताया कि पशुओं के कारण रोजाना कोई न कोई दुकानदार, मजदूर या फिर सामान लेने आया ग्राहक चोटिल हो रहा है। कुछ समय पहले दो सांडों की लड़ाई में उनकी दुकान के शीशे टूट गए थे।
दुकानदार रवि नागपाल का कहना है कि रात के समय में वाहन चालकों को परेशानी और भी ज्यादा रहती है। रात को सड़कों पर दर्जनों पशुओं का झुंड आ जाता है। कई बार काले रंग के पशु सड़कों पर बैठे दिखाई नहीं देते।
शहरवासी अशोक सैनी ने बताया कि वह हर रोज रेलवे रोड से होकर जाता है। इस रोड पर भारी संख्या में बेसहारा पशु घूमते रहते है। यह समस्या आज से नहीं है, बल्कि काफी समय से है।
शहरवासी राहुल ने बताया कि चंदाना गेट के पास और सब्जी मंडी में पशु दिनरात घूमते हैं। मंडी में पहले से तंग सड़कें हैं। पशु भी उनके बीच में बैठ जाते हैं। अगर कोई इन्हें हटाने का प्रयास करता है तो उस पर हमला कर देते हैं।
पूंडरी के एक बुजुर्ग की निकल आई थी आंत बाहर
आईएमए के पूर्व महासचिव एवं गणपति अस्पताल के संचालक डा. राजेश गोयल ने कहा कि दो दिन पूर्व ही एक बुजुर्ग का ऑपरेशन किया है। जिसमें एक सांड ने उनके पेट में सींग घुसा दिया था। जिससे उनकी सारी आंत बाहर आ गई थी। यह लोगों की गंभीर समस्या है।
अगले सप्ताह सभी गौशालाओं के सदस्यों को बुलाकर बात इस बारे में बात करेंगे। पहले भी इस बारे में बात हुई थी, लेकिन उस समय किसी भी नंदीशाला में जगह नहीं थी।
विज्ञापन

अशोक कुमार, ईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें