कैथल। जनगणना ड्यूटी के कारण स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित होने के विरोध में शिक्षक संगठनों ने एडीसी सुशील कुमार मलिक को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि शिक्षकों की ड्यूटी 15 से 40 किलोमीटर दूर लगाई गई है, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। कई स्कूलों के अधिकांश शिक्षकों को जनगणना कार्य में लगाने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। संगठनों ने कहा कि बीएलओ कार्य कर रहे शिक्षकों की भी जनगणना ड्यूटी लगा दी गई है। महिला अध्यापिकाओं की ड्यूटी निर्जन क्षेत्रों में लगाए जाने पर सुरक्षा चिंता भी जताई गई। ज्ञापन में मांग की गई कि दूरदराज क्षेत्रों में ड्यूटी कर रहे शिक्षकों को विद्यालयों से कार्यमुक्त किया जाए। इस दौरान विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद