फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नाराज नंबरदार हुए लामबंद, विरोध की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। ताऊ देवीलाल पार्क में बुधवार को नंबरदार एसोसिएशन गुहला की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जीवन सिंह नैन ने कहा कि नंबरदारों के मामले में भाजपा सरकार दोहरे मापदंड अपना रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ तो नंबरदारों पर उम्र की पाबंदियां लगा रही। दूसरी तरफ सरकार को चलाने वाले नेता सात दशक पार करने के बावजूद चुनाव में ताल ठोक रहे हैं। नैन ने कहा कि सरकार ने 23 नवंबर 2021 को एक पत्र जारी की 75 वर्ष की उम्र पार कर चुके नंबरदारों को हटाने व 60 वर्ष से अधिक उम्र के नंबरदारों का मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट मांगने के साथ साथ नए नंबरदारों की नियुक्ति पर रोक लगाई गई है जबकि कई नेता 70 वर्ष से अधिक उम्र होने के बाद भी चुनाव में ताल ठोक रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा अपनाया जा रहा ऐसा दोहरा मापदंड प्रदेश का नंबरदार कभी स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने नंबरदारों की मांगे जल्द स्वीकार नहीं की तो प्रदेश के 25 हजार नंबरदार विरोध करेंगे।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता अधिवक्ता जीवन सिंह नैन की अध्यक्षता में बुलाई गई। इस अवसर पर जगदीश हरिगढ़, सतपाल भागल, भजन सिंह, गुरमेल सिंह, जय सिंह, नफे सिंह, ओम प्रकाश, निर्मल सिंह, संत राम, परूथी सिंह, मेजर अली, गुरमेल बदसुई व करनैल सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें