फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नाराज एनएचएम कर्मचारियों ने निकाला मार्च

Thu, 15 Aug 2024 03:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एनएचएम कर्मचारियों ने बुधवार को साझा मोर्चा के बैनर तले रोड मार्च निकाला और गांव-गांव जाकर सरपंचों के माध्यम से सरकार को मांग पत्र भेजे हंै।

साझा मोर्चा इकाई कैथल प्रधान हरदीप सहारन ने बताया कि सरकार के स्वास्थ्य मंत्री कहा कि उन्होंने कर्मचारियों की मांग मान ली है, लेकिन सरकार ने लिखित में कोई भी आदेश जारी नहीं किए। गौरतलब है कि एनएचएम कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला नागरिक अस्पताल के गेट के सामने 20 दिनों से हड़ताल पर है। कर्मचारी ने मुंडन, रोड मार्च और कभी भीख मांग कर रोष जताया है। सहारन ने कहा कि आज प्रदेश के सभी कर्मचारी वर्ग परेशान है। यदि जल्द ही सरकार ने कोई ठोस निर्णय नहीं लिया तो एनएचएम कर्मचारी आंदोलन की रुपरेखा को बदलते हुए एक ठोस निर्णय लेंगे। इसकी पूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी। एनएचएम कर्मचारी 15 अगस्त को रक्तदान शिविर लगाकर खिलाफ रोष जताया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें