फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नाराज वकीलों ने काम रखा ठप

Fri, 28 Apr 2023 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। फरीदाबाद में सतर्कता विभाग के निरीक्षक के वहां जिला बार एसोसिएशन के प्रधान और अन्य अधिवक्ताओं के खिलाफ झूठा केस दर्ज करवाने के विरोध में वीरवार को वकीलों ने कामकाज निलंबित रखा। मांग की कि झूठा केस निरस्त कर विजिलेंस के आरोपी अधिकारियों को गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि फरीदाबाद बार एसोसिएशन ने पूरे हरियाणा में काम काज निलंबित रखने का आह्वान किया था। जिला बार एसोसिएशन कैथल के उप प्रधान सुल्तान सिंह बनवाला ने बताया कि फरीदाबाद में सतर्कता पुलिस निरीक्षक राज कुमार व मंजीत ने वहां बार एसोसिएशन के प्रधान राजेश बैंसला के साथ बदसलूकी की। उस समय राजेश बैंसला अपने दो मुवक्किलों का वकालतनामा पेश करने अदालत में जा रहे थे। इन अधिकारियों ने राजेश बैंसला से छीन कर वकालतनामा फाड़ दिया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

उन्होंने कहा कि हालांकि पुलिस ने राजेश बैंसला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है राजकुमार की झूठी शिकायत पर वहां के वकीलों के खिलाफ मारपीट व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज कर दिया। विरोध में कामकाज ठप रखा। मांग की कि राजेश बैंसला व अन्य वकीलों के खिलाफ दर्ज झूठा केस निरस्त किया जाए तथा विजिलेंस के आरोपी अधिकारियों को गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन


जिला बार एसोसिएशन के उपप्रधान सुल्तान सिंह बनवाला ने नाराजगी जताते हुए कहा कि वकीलों पर हमलों की घटनाएं दिनोंदिन बढ़ रही हैं, इसीलिए वकीलों ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को शीघ्र लागू करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में वकील सुरक्षित नहीं हैं, पुलिस की ज्यादती दिनों दिन बढ़ती जा रही है। उन्होंने फिर दोहराया कि एडवोकेट सुरक्षा बिल शीघ्र लागू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें