फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भुगतान में देरी से नाराज किसानों का प्रदर्शन

Fri, 08 May 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन ने वीरवार को अनाज मंडी स्थित मार्केट कार्यालय के सामने धरना और प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान गुरनाम सिंह सहारण ने की।

गुरनाम सिंह सहारण ने कहा कि खरीद एजेंसियों की लापरवाही के कारण गेहूं उठान का कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अब तक करीब 50 प्रतिशत गेहूं का ही उठान हो पाया है, जबकि लगभग 8 प्रतिशत गेहूं की तुलाई तक नहीं हुई है और 42 प्रतिशत गेहूं अब भी मंडियों में पड़ा हुआ है। इससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को 48 घंटे के भीतर भुगतान करने के दावे कर रही है, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। कई किसानों की गेहूं फसल का उठान हुए 25 दिन से अधिक समय हो चुका है, बावजूद इसके उनके खातों में भुगतान नहीं पहुंचा।

किसान नेता ने कहा कि जिन किसानों के खातों में भुगतान पहुंच भी गया है, उन्हें बैंक से नकदी नहीं मिल पा रही। किसान बैंक शाखाओं के बाहर लंबी कतारों में खड़े हैं, जबकि बैंक अधिकारियों का कहना है कि शाखाओं में नकदी की कमी बनी हुई है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सरकार भुगतान होने का दावा कर रही है तो किसानों को बैंक से राशि क्यों नहीं मिल रही। किसानों को ठेके की राशि, उधारी और बैंक किश्तों सहित कई जरूरी भुगतान करने होते हैं, लेकिन समय पर पैसा न मिलने से वे संकट से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


गुरनाम सिंह सहारण ने कहा कि सरकार द्वारा मंडियों में लागू किए गए नए नियमों के कारण भी किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने मांग की कि इन नियमों को तुरंत निरस्त किया जाए। प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक प्रधान जिले सिंह मोर, ब्लॉक महासचिव सुरेंद्र चौशाला, प्रीतम सिंह खेड़ी लांबा सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें