फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गुस्साए किसानों ने लगाया जाम

Fri, 04 Oct 2024 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद । अनाज मंडी में पिछले दो दिनों से धान की सरकारी खरीद न होने पर गुस्साए किसानों ने जाम लगा दिया। इस कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

नाराज किसानों ने सुबह दोपहर करीब 12 बजे जाम लगाया। इसके बाद मार्केट कमेटी सचिव के आश्वासन पर करीब एक घंटे के बाद जाम खोल दिया। किसानों ने कहा कि पिछले दो दिनों से धान की फसल की खरीद नहीं हुई जबकि 11 हजार क्विंटल के लगभग ढेरिया अनाज मंडी में आ चुकी हैं। ऐसे में किसानों को अब एक तो यहां मंडी में धान की रखवाली करनी पड़ रही है ऊपर से उनका धान जो खेतों में खड़ा है उसको काटने के लिए भी कार्य बाधित हो रहा है।
विज्ञापन


किसानों ने बताया कि न तो बुधवार को खरीद की गई और न ही वीरवार को दूसरे दिन भी धान की फसल खरीदी गई। ऐसे में खरीद न होने उन्हें परेशानी हो रही है। किसानों ने बताया कि खरीद एजेंसियों की ओर से नमी की मात्रा ज्यादा बताकर खरीद नहीं की जा रही है। जबकि उनकी फसल में नमी की मात्रा भी ठीक है। फिर भी खरीद एजेंसी की ओर से उनकी फसल नही खरीदी जा रही। मार्केट कमेटी के सचिव ओमप्रकाश ने बताया कि हैफेड एजेंसी की ओर से किसी कारण से खरीद नहीं की गई।
विज्ञापन


इसके अलावा राजौंद अनाज मंडी में मंगलवार को 1009 क्विंटल खरीद एजेंसी हरियाणा वेयर हाउस की ओर से धान की फसल की खरीद की गई थी। सचिव ने कहा कि मंडी में सभी तैयारियां पूरी हैं। किसी तरह से भी किसानों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। सभी व्यवस्था कर दी गई हैं। आज शुक्रवार को धान की खरीद ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें