फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज बिजली कर्मचारी हड़ताल पर

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एचएसईबी यूनियन के सदस्यों पर काम प्रभावित करने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार देर रात सिविल लाइन थाना में केस दर्ज कर लिया। उधर, इसके विरोध में बिजली निगम हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन (एचएसईबी) कर्मचारी 48 घंटों के लिए हड़ताल पर बैठ गए। इस वजह से बिजली निगम कार्यालय में बुधवार को कामकाज प्रभावित रहा। निगम ने कार्य सुचारु रखने के लिए हड़ताल पर जाने वाले कर्मचारियों की जगह अन्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन

उधर, इस संबंध में यूनियन के यूनिट प्रधान इकबाल चंदाना ने बताया कि 25 अगस्त को अधीक्षक अभियंता कैथल से तीनों यूनिट के पदाधिकारियों ने केंद्रीय परिषद एचएसईबी में मुख्य सलाहकार बलराज धीमान के नेतृत्व में कर्मचारियों के कार्यों को लेकर वार्ता की थी, लेकिन अधीक्षक अभियंता ने कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने की बजाय समस्याओं को सुनने से मना कर दिया था। यह भी आरोप लगाया कि कर्मचारियों को डराने व धमकाने की कोशिश की। साथ ही यूनियन के मुख्य सलाहकार बलराज धीमान पर एफआईआर दर्ज करवा दी। इसके बाद अधीक्षक अभियंता ने जेई रामपाल सैनी व गांधी लेगा को को निलंबित कर दिया।
अब अन्य कर्मचारियों पर कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि निगम अधिकारियों का रवैया कर्मचारियों के लिए ठीक नहीं है। कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने की जगह उन्हें तंग किया जा रहा है। चेतावनी देते हुए उन्होेंने कहा कि यदि 48 घंटों में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो यूनियन के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन

साथ ही मांग की कि जल्द से जल्द दोनों जेई बहाल किए जाएं व कर्मचारी बलराज पर दर्ज एफआईआर वापस ली जाए। इस मौके पर कर्ण नैन, रमेश नैन, नंद लाल, शीशपाल, सलिंद्र सैनी, तारीफ धीमान, जोध सिंह, सुनील राविश, बलराज सिरोही, सुरेंद्र ढूल, दिलबाग सैनी, राकेश शर्मा, शमशेर सिंह, कर्मजीत, सचिन, सुरेंद्र, मुकेश कठवाड़,सुखबीर, शमशेर बेनीवाल, नीरज यादव, भीम सिंह, राहुल कुमार, मनोज कुमार व ओमप्रकाश चंदाना मौजूद रहे।
सिविल लाइन एसएचओ हितेंद्र ने बताया कि कार्यालय के कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने एसडीओ केशव की शिकायत पर यूनियन के प्रतिनिधियों व सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें