संवाद न्यूज एजेंसी
I
Iकैथल। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज़ एसोसिएशन की राज्य कार्यकारिणी के निर्णय के तहत जिले के सरकारी डॉक्टर 8 और 9 दिसंबर को हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान नागरिक अस्पताल सहित जिलेभर की ओपीडी सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी।
I
Iनाराज डॉक्टरों का कहना है कि तीन जून 2021 को तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आदेश जारी किया था कि वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों (एसएमओ) की सीधी भर्ती नहीं की जाएगी और मौजूदा डॉक्टरों को पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। एसोसिएशन का आरोप है कि सरकार अब फिर से एसएमओ की सीधी भर्ती करने की तैयारी में है। साथ ही, संशोधित सुनिश्चित कॅरिअर प्रगति (एसीपी) संरचना को लागू करने में देरी को लेकर भी असंतोष है। इसके अनुसार वेतनमान 8,700 से बढ़कर 9,500 रुपये होगा, जिससे डॉक्टर मेडिकल कॉलेज के श्रेणी में आ जाएंगे। एसोसिएशन की मांग है कि एसएमओ की सीधी भर्ती पर तत्काल रोक लगे और एसीपी संरचना अधिसूचित की जाए।
I
Iइस संदर्भ में डॉ. ललित, प्रधान, हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज़ एसोसिएशन ने कहा कि हमारी मांग है कि एसएमओ की सीधी भर्ती पर रोक लगे और एसीपी संरचना को तुरंत अधिसूचित किया जाए।I
I
I
Iओपीडी में करीब 1800 मरीज रोजाना पहुंचते
I
जिला नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 1,800 मरीज ओपीडी में आते हैं। हड़ताल के दौरान ओपीडी बंद रहने से मरीजों को समय पर परामर्श मिलना कठिन होगा। इमरजेंसी वार्ड पर दबाव बढ़ने की संभावना है, क्योंकि कई मरीज सीधे आपातकालीन कक्ष का रुख कर सकते हैं। पूरे जिले में लगभग 71 डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं, और हड़ताल में शामिल होने से लगभग 5,000 मरीज प्रभावित होंगे।I